बिहार में शिक्षक बहाली (TRE-4) के नोटिफिकेशन में हो रही देरी ने अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। पटना की सड़कों पर आज अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जो सरकार और प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
पटना कॉलेज से हुंकार;
आज (18 मार्च) सुबह से ही पटना कॉलेज में भारी संख्या में अभ्यर्थी जुटने लगे हैं। छात्र हाथों में “हमें हमारा हक दो” और “नीतीश के सम्मान में बेटियां मैदान में” जैसे नारों वाली तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां से अभ्यर्थियों का जत्था BPSC दफ्तर और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की तैयारी में है।

अल्टीमेटम खत्म, सड़कों पर छात्र;
अभ्यर्थियों ने आयोग को 17 मार्च की रात तक का समय दिया था। नोटिफिकेशन जारी न होने पर छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में इस बड़े आंदोलन का आगाज किया गया है। छात्रों का कहना है कि वे 2 साल से इस वैकेंसी की राह देख रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने क्या कहा;
छात्र नेता दिलीप ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ में लगातार TRE-4 का जिक्र कर रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग ने जिलों से रिक्तियां भेज दी हैं, फिर भी BPSC नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रहा। हालांकि, यह मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना है, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है।

TRE-4 भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी;
| विवरण | जानकारी |
| कुल पद | 46,595 शिक्षक पद |
| परीक्षा की संभावित तिथि | 22 से 27 सितंबर 2026 |
| रिजल्ट की संभावना | नवंबर 2026 |
| विशेष नीति | इस बार पहली बार डोमिसाइल नीति लागू होगी |
| श्रेणी | कक्षा 1 से 12वीं तक, साथ ही SC-ST व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद |