भाजपा का विपक्ष पर हमला, अमित शाह से माफी व इस्तीफा का किया मांग

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने बीजेपी सरकार की नीतियों और हाल ही में संसद में हुई घटनाओं पर जोरदार आलोचना की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, “संसद का समापन कैसे हुआ, यह पूरे देश ने देखा। जो घटनाएं हुईं, उनमें सबसे शर्मनाक था बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान, जो गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। ऐसा संविधान में कभी नहीं हुआ था।”

उन्होंने आगे कहा, “लोकसभा और राज्यसभा में इतने सालों तक मैंने काम किया है, लेकिन ऐसा सत्र मैंने कभी नहीं देखा, जहां ट्रेजरी बेंच के लोग काम नहीं होने देना चाहते। 75 साल के अमित शाह पर भी चर्चा हुई, लेकिन जिस तरह से बाबा साहब का अपमान किया गया, यह स्वाभाविक था कि देश में आक्रोश बढ़ेगा।”

अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह भी कहा, “कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन बीजेपी ने इसे रोकने के लिए जानबूझकर साजिश रची। हमारे नेताओं पर FIR दर्ज की गई, मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया, और राहुल गांधी पर भी आरोप लगाए गए। यह सब संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है।”

मोहन प्रकाश का बयान

कांग्रेस बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश ने बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पहली बार सांसदों का दुरुपयोग बीजेपी सरकार कर रही है। आजादी की लड़ाई लड़ने वाले हमारे पुरखों पर हमला किया जा रहा है। मोदी सरकार लगातार संविधान पर हमला कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि “बीजेपी सरकार संसद का उपयोग कर बाबा साहब अंबेडकर को गाली देने का काम कर रही है।” उन्होंने यह भी कहा, “बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि संविधान में बिहार के पांच लोग शामिल थे, लेकिन अब संविधान का अपमान हो रहा है।”

मोहन प्रकाश ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया, “26 तारीख को बेलगाम में कांग्रेस का ऐतिहासिक रैली आयोजित होगी, वहीं बिहार में कल संविधान मार्च निकाला जाएगा।” कांग्रेस ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे सीसीटीवी फुटेज को उजागर करें और अमित शाह से माफी और इस्तीफा की मांग कर रहे हैं ।

Share This Article