बिहार सरकार के मंत्री सह बांकीपुर विधायक नितिन नवीन के नेतृत्व में आज पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

हालांकि, इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना साहिब सांसद रवि शंकर प्रसाद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य संगठन को मजबूती देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाना रहा।