सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पुनः आयोजित कराने को लेकर आज पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। पिछले दो दिनों से कोर्ट की कार्यवाही नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई थी, लेकिन आज इस पर महत्वपूर्ण बहस होने की संभावना है। पटना हाईकोर्ट ने पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) और राज्य सरकार को काउंटर एफिडेविट (जवाबी हलफनामा) दाखिल करने का निर्देश दिया था, जो 30 जनवरी को दायर किया जा चुका है। अब अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यदि परीक्षा परिणाम घोषित होता है, तो इस याचिका के अंतिम फैसले का असर परिणाम पर भी पड़ेगा। यानी परीक्षा को लेकर अदालती फैसला ही अभ्यर्थियों के भविष्य की दिशा तय करेगा। BPSC परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई याचिकाएं दाखिल की हैं। आज की सुनवाई से हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, क्योंकि कोर्ट का फैसला उनके भविष्य पर सीधा असर डाल सकता है।