बिहार में 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, दिलाई शराबबंदी की शपथ

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में पुलिस बल को और अधिक सशक्त और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में आयोजित एक भव्य समारोह में लगभग 22 हजार नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर राज्य के कई उच्च पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और परिजन मौजूद थे।

समारोह में नवनियुक्त सिपाहियों को न केवल कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे आजीवन शराब का सेवन नहीं करने और बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में सहयोग करने की शपथ भी दिलवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई शराबबंदी नीति एक सामाजिक सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, और पुलिस बल की इसमें अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी सिपाहियों को इस कानून को ज़मीन पर उतारने में सख्ती और संवेदनशीलता के साथ काम करना होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र देने और शपथ दिलाने का वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें हजारों सिपाही एक स्वर में जीवन भर शराब नहीं पीने की शपथ लेते नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी नियुक्त सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप सभी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव के वाहक बनें।”

Share This Article