एक्शन मोड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू दफ्तर पहुंचते ही नेताओं में मचा हलचल…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जदयू के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय का अचानक दौरा कर पार्टी हलकों में हलचल बढ़ा दी। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री के कार्यालय पहुंचते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता देखी गई।

जदयू दफ्तर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे अपने कक्ष में गए, जहां उन्होंने संगठन की मौजूदा गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हालचाल जाना। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई। खास बात यह रही कि हाल के दिनों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच नीतीश कुमार की यह सक्रियता उन कयासों पर विराम लगाती नजर आई। विधानसभा चुनाव के दौरान भी वे लगातार प्रचार, जनसभाओं और बैठकों में सक्रिय रहे थे। हालांकि, सरकार गठन के बाद भी मुख्यमंत्री प्रशासनिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता के साथ निभा रहे हैं। नए साल के मौके पर जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मुलाकात की, उन्हें शुभकामनाएं दीं और नए साल की बधाइयां स्वीकार कीं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।

Share This Article