नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चिराग पासवान की बड़ी हुंकार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में एक बड़े दलित समागम का आयोजन कर रहे हैं। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में आयोजित हो रहा है, जिसे राजनीतिक रूप से चिराग पासवान की ताकत दिखाने की रणनीति माना जा रहा है।

इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी के सभी प्रमुख नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और मंच से दलित समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। चिराग पासवान ने कहा है, “दलितों को भ्रमित करने की जो कोशिशें की जा रही हैं, उन्हें बेनकाब करने के लिए मैं नालंदा जा रहा हूं।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह इस मंच से नीतीश सरकार पर सीधा हमला कर सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह आयोजन चिराग के राजनीतिक भविष्य के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। नीतीश कुमार के गढ़ में इस तरह की बड़ी रैली आयोजित कर चिराग पासवान अपनी राजनीतिक मौजूदगी और दलित नेतृत्व को मजबूत संदेश देना चाहते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह समागम बिहार की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, खासकर जब केंद्र में एनडीए सरकार में चिराग खुद मंत्री हैं और राज्य में उनके तेवर विपक्ष की भूमिका की ओर संकेत कर रहे हैं।

Share This Article