CM नीतीश कर रहे हैं पार्टी नेताओं के साथ अहम् बैठक,बढ़ गई है सियासी गलियारे में हलचल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में संगठन, चुनाव और आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है. जेडीयू के दिग्गज नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार किसी खास एजेंडे पर बातचीत कर रहे हैं. बैठक का एजेंडा क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन, सूत्रों के अनुसार यह बैठक जेडीयू के संगठन को लेकर की जा रही है. वहीं बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा की बात सामने आ रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह बैठक दोपहर 3:30 बजे शुरू हुई, इस बैठक में मंत्री लेसी सिंह, मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, एमएलसी खालिद अनवर, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री विजेंद्र यादव शामिल समेत अन्य जेडीयू नेता मौजूद हैं. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कोर टीम के सदस्यों के अहम मुद्दे पर कई रणनीति करने वाले हैं.

जानकारी के अनुसार इस अहम बैठक में संगठन और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर तो चर्चा हो ही रही हैं. लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस बैठक के दौरान आयोग और बोर्ड को लेकर भी बातचीत की जाती है. दरअसल बिहार में अभी भी कई बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष पदों को भरना है. ऐसे में इस साल चुनाव होने वाले हैं. चुनाव को देखते हुए समीकरण सेट करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. बैठक में सीएम नीतीश कुमार अपनी टीम के सदस्यों के साथ अहम मुद्दों को लेकर बातचीत करने के साथ-साथ रणनीति भी बनाने का काम करेंगे.

Share This Article