सिटी पोस्ट लाइव : पूर्व मंत्री और राजद के प्रदेश उपाअध्यक्ष बीमा भारती गंभीर संकट में हैं. भवानीपुर में अपने घर चोरी मामले में दांव लगता है उनका दांव उल्टा पड़ गया है. बीमा भारती की सौतन और अवधेश मंडल की दूसरी पत्नी गुड़िया मंडल ने बीमा भारती पर ही घर में चोरी करवाने और उन्हें जान से मारने की आशंका को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है. गुड़िया ने विधायक बीमा भारती और उनके भाई अशोक मंडल के खिलाफ भवानीपुर थाना में आवेदन देकर इन दोनों पर हत्या की साजिश रचने और घर में चोरी करवाने का आरोप लगाया है.
इस मामले की जांच चल रही है.बिमा भारती संकट में हैं.बिमा भारती समेत उनके तमाम रिश्तेदारों, सहयोगियों से लेकर सुरक्षाकर्मियों का मोबाइल लगातार बंद आ रहा है.बिमा भारती मीडिया से संपर्क साध रही हैं.लेकिन मीडिया के लोग उन्हें खोज नहीं पा रहे हैं.उनके और उनके तमाम लोगों के नमबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा बंद कर दी गई है.अटकलें लगाईं जा रही हैं कि क्या बीमा भारती के सर पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है? क्या उनकी जान को खतरा है? क्यों उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है?
गौरतलब है कि बिमा भारती फुलवारीशरीफ में कहीं रहती हैं.सिटी पोस्ट लाइव ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है.उनके साथ हमेशा साए की तरह रहनेवाले उनके भाई अशोक का नंबर भी बंद बता रहा है.उनके अंग रक्षकों के नंबर भी बंद आ रहे हैं.ऐसे में असली खबर सामने नहीं आ पा रही है.उनके समर्थक और मीडियाकर्मी दोनों परेशान हैं.