सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के गरीब मेधावी छात्रों को जेईई और नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए पूर्णिया जिले के डीएम ने अनूठी पहल की शुरुआत की है. अब सरकारी खर्च पर मुफ्त में जेईई और नीट की तैयारी कर सकेंगे. इन बच्चों को सुपर 30 के तरह सुपर 50 बनाकर हॉस्टल में रखा जाएगा और एआई तकनीक से इन्हे नीट और जेईई की तैयारी कराई जाएगी. पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि जिला स्कूल कैंपस में सुपर 30 की तर्ज पर अब सरकारी स्तर पर सुपर 50 बनाकर 50 _50 बच्चों को अब फ्री में जेईई और नीट की तैयारी कराई जाएगी.
इन छात्र-छात्राओं को सरकार फ्री में हॉस्टल की सुविधा भी देगी. यह तैयारी पूरी तरह एआई तकनीक से कराई जाएगी. जिसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पढ़ाई होगी. बड़े-बड़े IIT शिक्षक से लेकर पूर्णिया के कुशल शिक्षक इन छात्रों को नीट और जेईई की तैयारी करवाएंगे.
इसके लिए पहले बिहार बोर्ड के सरकारी स्कूल के छात्रों की एक परीक्षा ली गई. जिसमें कुल 800 छात्र छात्रा शामिल हुए. जिसमें से जेईई के लिए 25 और नीट के लिए 50 छात्र छात्राओं का चयन किया गया है.
ईन छात्रों के रहने और पढ़ाई की पूरी निशुल्क व्यवस्था जिला स्कूल के कैंपस में कराई जाएगी. डीएम ने कहा कि जिला स्कूल में पिछले 2 साल से उन्नयन लाइव क्लासेस चल रहा है. इसका पूर्णिया और बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं को काफी फायदा मिल रहा है.सुपर 50 में चयनित ग्रामीण इलाके की छात्रों का कहना है कि उनके माता-पिता काफी गरीब किसान है. उनके पास इतने पैसे नहीं है कि बाहर भेज कर महंगे कोचिंग संस्थानों में जेईई और नीट की तैयारी करवा पाए. लेकिन पूर्णिया के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने सुपर 30 के तर्ज पर सुपर 50 बनाकर उन लोगों के सपने को साकार करने का बड़ा मौका दिया है.