हिजाब खींचने पर भड़की महिला सांसद, सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार को घेरा…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। पटना में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक मुस्लिम महिला का हिजाब खींच दिया, जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आरजेडी और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के इस कदम पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने भी इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताया है।

सपा सांसद इकरा हसन ने उनकी इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया है। और इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘शर्मनाक! एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचना उसकी गरिमा और धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा करे, तो महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना लाज़मी है।’

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि इसको लेकर राजद ने भी सोशल मीडिया पर सीएम को लेकर सवाल उठाया है। कहा कि ‘यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?’ वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा आचरण बेहद निंदनीय है और इससे बिहार में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उनका कहना है कि ऐसे कृत्य न केवल महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैलाते हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई है कि वह इस घटना पर साफ-साफ माफी मांगें और भविष्य में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखें।

Share This Article