सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा 21 फरवरी को पटना में होगी संपन्न

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव
पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “प्रगति यात्रा” अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस यात्रा का समापन 21 फरवरी को राजधानी पटना में होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।

ये हैं अंतिम चरण के दौरे की प्रमुख तारीखें:

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
  • 11 फरवरी – औरंगाबाद
  • 13 फरवरी – गया
  • 14 फरवरी – जहानाबाद, अरवल
  • 15 फरवरी – बक्सर
  • 16 फरवरी – आरा
  • 18 फरवरी – कैमूर
  • 19 फरवरी – रोहतास
  • 20 फरवरी – नालंदा
  • 21 फरवरी – पटना

इस अंतिम चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए विभिन्न जिलों में जाएंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा सिर्फ विकास कार्यों की समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। प्रगति यात्रा के दौरान कई जिलों में नीतीश कुमार का भव्य स्वागत हुआ, और लोगों ने अपनी उम्मीदें उनके सामने रखीं।

21 फरवरी को पटना में जब इस यात्रा का समापन होगा, तब इसके फाइनल वीडियो को भी सार्वजनिक किया जाएगा। इस वीडियो में मुख्यमंत्री की पूरी यात्रा के मुख्य अंश, जनता के साथ संवाद, विकास योजनाओं की झलक और भावनात्मक क्षणों को दिखाया जाएगा। बिहार की जनता इस यात्रा के नतीजों पर नजर गड़ाए बैठी है, क्योंकि इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। अब देखना होगा कि इस यात्रा का समापन किन सकारात्मक संदेशों के साथ होता है!

Share This Article