CM पर हुआ हमला, थप्पड़ भी मारा और करने लगा गाली-गलौज- मचा हड़कंप

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
आज सुबह सुबह मुख्यमंत्री पर हमला हो गया।मुख्यमंत्री पर उस समय हमला हुआ जब वो जनसुनवाई के कार्यक्रम में थी। अचानक एक शख्स ने मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया।इस हमले में सीएम को चोट भी आई है।खबर के अनुसार सीएम अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रही थीं तभी शख्स ने अटैक कर दिया जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी अनुसार सीएम आवास पर आज यानी बुधवार को जनसुवाई चल रही थी। इसी दौरान एक शख्स आया और अचानक चिल्लाने लगा। कथित तौर पर उसने सीएम को थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान शख्स और सीएम के बीच हाथापाई भी हुई जो कि सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना उनके कैंप ऑफिस में हुई। जहां वह लोगों की शिकायतें सुन रही थीं। हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। युवक ने सीएम को थप्पड़ मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है सीएम को हल्की चोट आई है। युवक अचानक जनसुनवाई में घुसा और सीएम पर हमला कर दिया जो सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय हैं।जानकारी अनुसार सीएम आवास पर आज यानी बुधवार को जनसुवाई चल रही थी। इसी दौरान एक शख्स आया और अचानक चिल्लाने लगा। कथित तौर पर उसने सीएम को थप्पड़ भी मारा और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान शख्स और सीएम के बीच हाथापाई भी हुई जो कि सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। फिलहाल गृह मंत्रालय को सीएम पर हमले की सूचना दी गई है।

Share This Article