पटना में गणतंत्र दिवस पर रंग-बिरंगी झांकियों का आयोजन, उद्योग विभाग की झांकी रही पहले स्थान पर

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के विकासात्मक कार्यों पर आधारित रंग-बिरंगी झांकियाँ गांधी मैदान में प्रदर्शित की गईं। ये झांकियाँ विभिन्न विभागों, परिषदों और संगठनों द्वारा प्रस्तुत की गईं। पहली झांकी मध्य निषेध एवं निबंधन विभाग की थी, जो “नशामुक्त बिहार, खुशहाल परिवार” का संदेश दे रही थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके बाद नगर विकास और आवास विभाग द्वारा महिला सम्मान का प्रतीक “पिंक टॉयलेट” पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गई। पटना नगर निगम द्वारा सुरक्षा, रोजगार और सम्मान के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों को भी झांकी में दिखाया गया। उद्योग विभाग की झांकी “बढ़ता निवेश, बढ़ता रोजगार” के संदेश के साथ प्रस्तुत की गई, और बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए “बालिका कन्या उत्थान योजना” पर आधारित झांकी निकाली गई।

कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में सांस्कृतिक विकास को दर्शाने वाली झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें अटल कला के तहत भवन निर्माण की जानकारी दी गई। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बापू टावर पर आधारित झांकी निकाली गई। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बीआर अंबेडकर पर आधारित झांकी पेश की गई। पर्यटन विभाग द्वारा रामायण सर्किट पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें राजा जनक की पुत्री माता सीता के जन्म और मिथिला में शिव के धनुष को उठाने की कथा को दर्शाया गया। खेल विभाग द्वारा “परिणाम से पदक तक” की झांकी निकाली गई।

इसके बाद, 20 कंपनियों की भव्य परेड का आयोजन किया गया। 15 विभागों की झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ परेड का पुरस्कार SSB को दिया गया। झांकियों में उद्योग विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही, पशु एवं मत्स्य विभाग और जीविका की झांकी दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि खेल विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही।

Share This Article