दानापुर मंडल की 100 साल पूरे होने पर लेजर शो का हुआ आयोजन 

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

दानापुर: दानापुर रेल मंडल के 100 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में एक शानदार लेजर शो का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल मंडल की ऐतिहासिक यात्रा को जीवंत किया, बल्कि भविष्य के सपनों और परियोजनाओं को भी उजागर किया। दानापुर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लेजर शो ने दानापुर मंडल के शताब्दी सफर को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। शो की शुरुआत मंडल की स्थापना और महत्वपूर्ण उपलब्धियों से हुई, जहां रेलवे के विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार और तकनीकी विकास को प्रमुखता से दर्शाया गया। शो में यह भी बताया गया कि दानापुर मंडल भविष्य में यात्रियों के लिए नई सुविधाओं और परियोजनाओं को लागू करने की योजना बना रहा है, जो रेल यातायात को और अधिक समृद्ध और आरामदायक बनाएंगे।

कार्यक्रम में डीआरएम जयंत चौधरी और एडीआरएम आधार राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और इस लेजर शो का आनंद लिया। डीआरएम ने कहा, “यह शो सिर्फ मंडल की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय की दिशा और रेलवे के योगदान के लिए प्रेरणा भी है।” आधुनिक तकनीक और ग्राफिक्स का शानदार उपयोग शो को और भी प्रभावशाली बनाता है। यह न केवल दानापुर मंडल के इतिहास को जीवंत करता है, बल्कि भावी संभावनाओं को लेकर भी एक नई उम्मीद और उत्साह का संचार करता है।

दानापुर के DRM जयंत चौधरी ने कहा कि,“यह शो हमारी शताब्दी यात्रा का प्रतीक है और हमे भविष्य के लिए प्रेरित करता है। रेलवे की सफलता सिर्फ संख्या में नहीं, बल्कि हमारे यात्रियों की सेवा और अनुभव में है।” दानापुर के सह आयोजक (ADRM) आधार राज ने कहा कि,“लेजर शो ने दानापुर मंडल के इतिहास को बहुत खूबसूरती से दर्शाया। यह न सिर्फ हमारे अतीत की कहानी है, बल्कि यह भविष्य के विकास और योजनाओं की झलक भी है।”

Share This Article