सिटी पोस्ट लाइव
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। वहीं, अब मेट्रो में ठुमके लगाने पर भारी हर्जाना देना होगा। कई बार दिल्ली इन सभी कारणों से चर्चा में रहा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा एक्शन लिया है। वहीं, अब दिल्ली मेट्रो नो जोन हो गई है। बता दें कि अब मेट्रो में रील, डांस वीडियो शूट या अन्य तरह का सोशल वीडियो बनाने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, यह नियम 14 सितंबर से लागू हो जाएगा। और बहुत जल्द इसे पूरे मेट्रो नेटवर्क पर सख्ती से लागू किया जाएगा। वहीं, अगर कोई यात्री इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे भारी जुर्माना देना होगा। DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक, कॉर्पोरेट संचार, अनुज दयाल ने इस फैसले को लेकर कहा है कि इसका उद्देश्य अन्य यात्रियों को होने वाली असुविधा को रोकना है। यह कदम मेट्रो यात्रा को सभी के लिए अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो इन घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहा। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें यात्री मेट्रो के अंदर नाचते, लिप-सिंक करते या स्टंट करते हुए नजर आए। अप्रैल 2024 में, एक व्यक्ति का कोच के अंदर शराब पीने और उबला हुआ अंडा खाने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद दो यात्रियों के बीच शर्टलेस झगड़ा हुआ था। हालांकि, ये घटनाएं मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही थीं।