सिटी पोस्ट लाइव
भारत में लोग सुबह में बेड से उठते ही चाय बिस्किट लेना पसंद करते हैं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक भी है। सुबह उठते ही खाली पेट चाय-बिस्किट लेना धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। आज आपको बताएंगे की इसका क्या-क्या नुकसान है।
दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, बिस्किट खाने मॆं जितना अच्छा लगता है, उतना ही खतरनाक भी है। बिस्किट मैदा से तैयार होता है। इसमें रिफाइंड चीनी,बेकिंग सोडा और हाइड्रोजनीकृत तेल भी होता है। जो हमारे सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। बाजार में मिलने वाले बिस्किट में ट्रांस फैट, अतिरिक्त चीनी, और कृत्रिम रंग या फ्लेवर भी हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बिस्किट से होने वाले नुकसान से हाई ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। जिसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। Indian Journal of Endocrinology and Metabolism बताता है कि पैकेज्ड बिस्किट में अक्सर ट्रांस फैट, मैदा और कृत्रिम मिठास होती है, जो मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हार्ट डिजीज को बढ़ावा देती है। वहीं, इसके अलावा थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी हो सकती है। Journal of Gastroenterology and Hepatology में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट की एसिडिटी को बढ़ा देता है,जिससे हमारे पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।
हालांकि. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिन की शुरुआत गर्म पानी, फल या नट्स से करें। अगर चाय पीनी ही हो तो कुछ हल्के नाश्ते के बाद लें और बिस्किट की बजाय घर का बना हेल्दी स्नैक रूटीन में लें।