आखिरी मुकाबले से पहले इंग्लैंड का मास्टरस्ट्रोक, कप्तान स्टोक्स समेत 4 बदलाव…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला दोपहर साढ़े 3 बजे से द ओवल में खेला जाएगा। मुकाबले से एक दिन पहले इंग्लैंड ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। आखिरी टेस्ट में कप्तान स्टोक्स सहित 4 खिलाड़ीं टीम का हिस्सा नहीं होंगे। स्टोक्स की जगह पर ओली पोप के हाथ में टीम की कमान रहेगी। वहीं, भारतीय टीम ड्रॉ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, ईसीबी ने अंतिम टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐसान कर दिया है। इंग्लिश कप्तान स्टोक्स कंधे की चोट के कारण 5वां टेस्ट नहीं खेलेंगे। उसमें स्पिनर लियाम डायन, जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी लास्ट मैच नहीं खेलते दिखाई देंगे। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस मैच को जहां इंग्लैंड सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी तो वहीं भारत की पूरी मंशा सीरीज को ड्रॉ करने पर होगी। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।
हालांकि, टीम इंडिया आज की मैच जीतकर इंग्लैंड में 11 जीत दर्ज करना चाहेगी। साल 1932 से दोनों टीमों के बीच कुल 140 टेस्ट मैच खेले गए। जिसमें इंग्लैंड 53 और भारत 36 मैच जीता है। और वहीं, 51 टेस्ट ड्रॉ हुए है। जबकि भारत इंग्लैंड में 71 टेस्ट में से सिर्फ 10 में ही जीत हासिल कर पाई है। और मेजबान टीम ने 38 मुकाबले जीते हैं। और 23 टेस्ट ड्रॉ रहा है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11:-
ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गॉस एटकिंसन, जिमी ओवरटन, जोश टंग।

Share This Article