धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर वायरल! पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने बताई सच्चाई…

Ritu Raj

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र के निधन की खबर ने मंगलवार सुबह फैंस को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह तेजी से फैलने लगी, लेकिन कुछ ही देर बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। दोनों ने कहा कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

एक्टर धर्मेंद्र (89) की बेटी ने उनके निधन की खबर को गलत बताया है। ईशा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा-“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।

दरअसल, डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को अगले 72 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन परिवार ने फैंस से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रार्थना करने की अपील की है। देओल परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि धर्मेंद्र को जल्द स्वस्थ देखने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, सनी देओल और बॉबी देओल लगातार अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि हेमा मालिनी और ईशा देओल भी पिता के पास हैं। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सभी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

Share This Article