त्योहारों में निपटाएं जरूरी काम, इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

दुर्गा पूजा-नवरात्रि को लेकर कई जगह 4-5 दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर आपका भी कोई जरूरी काम बचा है तो उसे जल्द पूरा कर लें। आइए जानते है कहां पर कितने दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही बैंक पर भी असर देखने को मिल रहा है। दशहरा-नवरात्रि के अवसर पर इन दिनों प्राइवेट से लेकर सरकारी तक बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं, आने वाले हफ्ते में त्योहारों की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ेगा। कुछ राज्यों में बैंक केवल 4 दिन बंद रहेंगे, जबकि कई जगहों पर 5 दिनों तक ताले लटकेंगे। रविवार की छुट्टी के अलावा दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी। आइए जानते हैं, किस राज्य में कब-कब बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड ऐसे हैं, जहां पर इस हफ्ते 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें 29 सितंबर यानी महासप्तमी, अष्टमी और नवमी यानी दुर्गा पूजा पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार और मेघालय समेत कई राज्यों में दुर्गा पूजा से लेकर विजयदशमी तक भव्य उत्सव होते हैं। इस बार 1 अक्टूबर को नवरात्रि संपन्न होंगे। उसी दिन महाअष्टमी की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को महानवमी और 3 अक्टूबर को विजय दशहरा पर बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में 3 अक्टूबर को अतिरिक्त छुट्टी भी घोषित है। वहीं 4 और 5 अक्टूबर को भी बैंकिंग सेवाएं बाधित रहेंगी।

Share This Article