स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह फिर मैदान में, BJP ने दिया टिकट…

Ritu Raj

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 सीटों के लिए नाम शामिल हैं। जमुई विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को दोबारा पार्टी का टिकट मिला है। इस घोषणा के बाद जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

31 वर्षीय श्रेयसी सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जमुई से RJD के विजय प्रकाश को करीब 41 हजार वोटों के अंतर से हराया था। MBA की पढ़ाई कर चुकी और राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाली श्रेयसी सिंह पिछले पांच सालों से इलाके में विकास कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। पार्टी ने श्रेयसी सिंह को उनकी साफ सुथरी छवि, क्षेत्रीय पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता को देखते हुए दोबारा भरोसा जताया है। अर्जुन पुरस्कार विजेता और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी ने 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक ला चुकी है। वहीं, उनके पिता दिवंगत दिग्विजय सिंह भी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जबकि माता पुतुल कुमारी बांका से सांसद रह चुकी हैं। पहली सूची जारी होते ही जमुई में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। उनके आवास पर समर्थकों ने जश्न मनाया। और विपक्षी दल इस सीट पर मजबूत प्रत्याशी उतारने की रणनीति बना रहे हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें, जमुई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 79 प्रतिशत ग्रामीण और 21 प्रतिशत शहरी मतदाता हैं। राजपूत, यादव, दलित और मुस्लिम समुदाय यहां के चुनावी समीकरण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि श्रेयसी सिंह की लोकप्रियता और पिछले कार्यकाल के विकास कार्य उन्हें इस बार भी जीत का मजबूत दावेदार बना सकती है।

Share This Article