हॉट मूव्स से छाई हरनाज, ‘बागी 4’ के गाने ने मचाया धमाल…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एक्ट्रेस हरनाज कौर का एक नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ आज रिलीज हो गया। यह नया गाना अपकमिंग फिल्म बागी 4 का है। इस गाने में एक्ट्रेस का हॉट मूव्स लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ का एक्शन मूवी बागी 4 जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का एक नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ रिलीज हो गया है। वहीं, टाइगर ने अपनी ने वाली फिल्म ‘बागी 4’ के गाने ‘ये मेरा हुस्न’ को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘हर धड़कन के साथ जोश बढ़ाएं #YehMeraHusn अभी रिलीज। एडवांस बुकिंग अभी शुरू। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।’

हालांकि, टाइगर के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री हरनाज कौर संधू भी नजर आएंगी। गाने में हरनाज का किलर डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक्स से लोगों को हैरान कर दिया है। गाने में हरनाज ने बॉस्को मार्टिस की शानदार कोरियोग्राफी पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। बता दें, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। और ए. हर्ष ने निर्देशित किया है। मूवी में जबरदस्त ड्रामा, रोमांच और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा, हरनाज संधू और संजय दत्त अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Share This Article