सिटी पोस्ट लाइव
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वार 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म की सफलता का श्रेय फैंस को दिया है। रिलीज होने के दो दिनों के अंदर मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।
दरअसल, अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वार 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई। एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह पिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। दो दिनों के अंदर इस मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसके सफलता पर दोनों अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए आभार व्यक्त किया है। वहीं, ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की तारीफ करते हुए लिखा- ‘कबीर की दुनिया में भले ही लड़ाइयां जीत ली जाएं, लेकिन जंग जारी रहती है। 2019 के इस किरदार ने एक अभिनेता के तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा दिया। सिनेमाघरों में आप सभी का उत्साह और जश्न को देखकर मैं खुश हुआ। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदारों में से एक हैं। ‘वॉर 2′ और कबीर के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’ फिल्म के दूसरे अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा- ‘मैं ‘वार 2’ के लिए आपका प्यार देख रहा हूं। मैं भी आपसे प्यार करता हूं। हमारी फिल्म, जिसे हमने बहुत जुनून के साथ बनाया है उसके लिए जनता का प्यार देखकर हैरान हूं।
हालांकि, ‘वार 2’ में एक्टर ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी की है। बता दें कि, जूनियर एनटीआर ने इस मूवी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। साथ ही मूवी में ऋतिक और एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर, वरुण बडोला, अरिस्ता मेहता और कई अन्य कलाकार ने अहम भूमिका निभाई हैं।