IIT पटना में होने जा रहा बड़ा बदलाव,600 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प.

City Post Live

: केंद्र ने बिहार के युवाओं की कर दी चांदी,

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय बजट 2025 में बिहार के छात्रों के लिए बड़ी सौगात मिली है. बजट में पटना आईआईटी के विस्तार की  घोषणा हुई है.अब  ज्यादा स्टूडेंट्स का एडमिशन पटना आईआईटी में हो पाएगा और उनके सुविधाओं में बढ़ोतरी भी होगी. आईआईटी पटना में आइआईटी मद्रास की तर्ज पर रिसर्च पार्क विकसित किया जाएगा.600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर तीन वर्षों में रिसर्च पार्क, सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी सेंटर, सेंटर फॉर एजुकेशनल टेक्नोलॉजी सेंटर, एकेडमिक ब्लॉक, छात्रावास, फैकल्टी व शिक्षकों के लिए क्वाटर, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास आदि का निर्माण किया जाएगा.

ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध हो जाने के बाद 2028 तक छात्रों की संख्या 6500 हो जाएगी. वर्तमान में 4000 हजार विद्यार्थी बीटेक, एमटेक, पीएचडी आदि कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं. आईआईटी पटना के विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा खुशी रिसर्च पार्क के निर्माण को लेकर है.आईआईटी पटना में आईआईटी मद्रास की तर्ज पर रिसर्च पार्क विकसित किया जाएगा. यहां विद्यार्थियों को शोध सहित अपने आइडिया को बाजार में पहुंचाने तक की सुविधा उपलबध कराई जाएगी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आईआईटी बांबे और आईआईटी दिल्ली में भी रिसर्च पार्क बनाए जा रहे हैं. बिहटा में लगभग 501 एकड़ में आईआईटी पटना का परिसर है. अभी तक केवल 34 प्रतिशत ही भूमि का उपयोग हुआ है.60 प्रतिशत खाली पड़ी भूमि पर आधारभूत संरचना का विस्तार किया जायेगा. अभी तक आईआईटी पटना का फेज टू का डेवलपमेंट पूरा हो गया है. अब फेज थ्री के तहत आईआईटी पटना का डेवलपमेंट होगा.केंद्र सरकार के सहयोग से आईआईटी पटना एक कदम और आगे बढ़ेगा। छात्रावास और अन्य बुनियादी ढांचे की क्षमता का भी विस्तार किया जायेगा।

आईआईटी पटना की स्थापना 2008 में हुई थी. आईआईटी पटना के बिहटा परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2015 को किया था. आईआईटी पटना के फेज टू के तहत 20 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 भवनों का उद्घाटन किया था.फेज टू में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, एकेडमिक बिल्डिंग, स्टाफ के लिए रहने की व्यवस्था की गयी है. शोध के लिए विभिन्न विभागों के भवनों का उद्घाटन किया गया था. 17 विभिन्न भवन 460 करोड़ की लागत से बने हैं. आईआईटी पटना में छात्रों को बीटेक, एमटेक, पीएचडी के अलावा बीएससी, एमबीए और बीबीए जैसे कोर्स कराए जा रहे हैं.

Share This Article