कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा पहुंची गया, अलका लांबा ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
गया – कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और प्रवक्ता अलका लांबा का मोक्षनगरी गया में जोरदार स्वागत किया गया। वे यहां ‘नारी न्याय संविधान सम्मेलन’ को संबोधित करने पहुंची थीं। गया आगमन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका यादवक, जुगल सिंह, मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी सहित कई कांग्रेस नेता, पार्षद एवं महिला कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नारी न्याय पर ज़ोर अलका लांबा ने सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, संविधान में प्रदत्त हक, और महिला सम्मान जैसे मुद्दों पर जोरदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि: “मोदी सरकार जनता के हक छीनकर उद्योगपतियों को दे रही है। महिलाएं महंगाई और बेरोज़गारी की सबसे बड़ी शिकार हैं। अब वक्त है कि महिलाएं जागरूक होकर अपने हक के लिए आवाज उठाएं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article