बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आज एक बड़ी कार्रवाई की है। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) के डीजीएम (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई।
पटना के कदमकुंआ स्थित ‘कनिका मैहर अपार्टमेंट’ और उनके कार्यालय परिसर में छापेमारी हुई है। वहीं, अब तक की जांच में ₹96.46 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें नकद (Cash), जेवरात और जमीन के कीमती दस्तावेज शामिल हैं। SVU ने पंकज कुमार के खिलाफ कांड संख्या-10/2026 दर्ज किया है। हालांकि, यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश (निगरानी), पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की गई है। फिलहाल टीम दस्तावेजों और साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है, जिसके बाद संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा और बढ़ सकता है।
भ्रष्टाचार का आरोप;
जांच एजेंसी के मुताबिक, पंकज कुमार ने अपनी 11 वर्षों की सरकारी सेवा के दौरान अपने पद का दुरुपयोग कर बड़े पैमाने पर अवैध धन अर्जित किया। निगरानी विभाग का दावा है कि उनके पास मौजूद संपत्ति उनकी वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक है।