लॉर्ड्स में लुढ़की भारतीय उम्मीदें, इंग्लैंड ने सीरीज में ली बढ़त…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इस सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट में भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य था,लेकिन टीम इंडिया महज 170 रनों पर ऑल आउट हो गई। जडेजा की 61 रनों की सुझबुझ पारी, भारत को जीत नहीं दिला पाई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, टेस्ट के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रनों की दरकार थी और हाथ में 6 विकेट बचे थे। उसके बाद भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा। पांचवें दिन जडेजा मैदान पर अकेले संघर्ष करते दिखे, उन्हें कोई भी मुख्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। वहीं सिराज भी बशीर के गेद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए,वो 30 गेदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ भारत की पारी 170 रनों पर सिमट गई।

गौरतलब है कि भारत के हार का सबसे बड़ा कारण भारत के प्रमुख बल्लेबाजों का नहीं चलना है। पहली पारी में 74 रन बनाने वाले पंत, दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन ही बना पाए। वहीं कप्तान राहुल भी 39 रनों कायोगदान दे पाए, जिसमें 6 चौके शामिल हैं। वहीं रेड्डी 13 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए, तो वहीं सुंदर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के तरफ से आर्चर और स्टोक्स को 3-3 सफलताएं मिली, कार्स को 2 और वोक्स और बशीर को 1-1 विकेट मिला।

Share This Article