विदेशी महिला से बलात्कार मामले में पटना पुलिस को मिली सफलता, बस का खलासी गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना में एक विदेशी महिला से बस में कई स्थानों पर बलात्कार के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस के खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी की और खलासी को औरंगाबाद से दबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के संबंध में और जानकारी सामने आ सकती है।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय खलासी बस में ही मौजूद था। पीड़िता, नेपाल की एक लड़की, ने बस ड्राइवर कार्तिक पर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में हवाई अड्डा थाने में मामला दर्ज किया गया था और पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जांच में पता चला है कि पीड़िता सिलीगुड़ी से अपने परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर पटना जंक्शन पहुंची थी। वहीं पर उसकी मुलाकात बस ड्राइवर कार्तिक से हुई, जिसने उसे नौकरी का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने कई स्थानों पर बस में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है। सचिवालय एसडीपीओ अनु कुमारी ने बताया था कि इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। ड्राइवर कार्तिक की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह अभी फरार है और उसका मोबाइल बंद है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Share This Article