Bihar Chunav: ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया?
सिटी पोस्ट लाइव : पटना जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साझा तस्वीर लगी है. तस्वीर पर नारा लिखा है, महिलाओं की जय जयकार, फिर से एनडीए सरकार. 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की एकजुटता और रणनीति का स्पष्ट संदेश देती ये तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस तस्वीर को चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
वर्ष 2024 में जदयू ने यह निर्णय लिया था कि उनके पोस्टरों में केवल नीतीश कुमार की तस्वीर होगी जिससे उनकी नेतृत्वकारी छवि को मजबूत किया जा सके. लेकिन अब PM मोदी की तस्वीर का शामिल होना एक बड़े सियासी बदलाव का संकेत है. यह कदम न केवल NDA के भीतर नीतीश कुमार और भाजपा के बीच मजबूत तालमेल को बताता है, बल्कि विपक्षी महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के हमलों का जवाब भी है जिन्होंने चुनाव के बाद नीतीश कुमार को एनडीए में दरकिनार किये जाने के आरोप लगाए हैं.
जेडीयू और बीजेपी के बीच सीट-बंटवारे की चर्चा और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की बढ़ती महत्वाकांक्षा के बीच ये साझा तस्वीर सामने आई है. दरअसल, चिराग के चुनाव लड़ने की घोषणा ने जेडीयू के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं .यह तस्वीर NDA के भीतर एकता बनाए रखने का प्रयास हो सकता है. हालांकि, विपक्ष इस कदम को नीतीश कुमार की कमजोर स्थिति से जोड़कर देख रहा है.आरजेडी नेता भाई बिरेन्द्र का कहना है कि अब जेडीयू पर पूरी तरह से बीजेपी का कब्ज़ा हो चूका है.आगे चलकर नीतीश की तस्वीर हट जायेगी और केवल मोदी नजर आयेंगे. .