सम्राट चौधरी के घर ललन सिंह की सीक्रेट मीटिंग: क्या बिहार को मिलने वाला है नया CM? पोस्टरों से गायब हुए नीतीश!..

Ritu Raj

पटना में आज सुबह से ही हलचल तेज है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर अहम बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल हुए। माना जा रहा है कि दोनों नेता जदयू की ओर से बनने वाले संभावित मंत्रियों की सूची लेकर पहुंचे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर भी करीब एक घंटे तक मंथन चला, जिसमें बिजेंद्र यादव और जमा खान जैसे दिग्गज मौजूद रहे। जमा खान ने स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। एक तरफ जहां राजधानी में सियासी गुणा-भाग चल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों का जायजा लेने हाजीपुर निकल गए हैं। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद हैं। जदयू कार्यालय से ‘फिर से नीतीश’ वाले करीब 25-30 पोस्टर हटा दिए गए हैं, जो बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं, पटना के शीतला मंदिर में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ समर्थकों द्वारा हवन किया जा रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजभवन में तैयारियां;
प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। पटना के DM त्यागराजन ने राजभवन पहुंचकर करीब 30 मिनट तक राज्यपाल से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात 15 अप्रैल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर थी।

14 अप्रैल:इस्तीफे और नए नेता के चयन का दिन
सुबह 11:00 बजे: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी।
बैठक के बाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिससे मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
NDA विधायक दल की बैठक: इस्तीफे के तुरंत बाद नए नेता के चुनाव के लिए मीटिंग होगी। बीजेपी ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Share This Article