महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का धमाकेदार साउथ डेब्यू, पहली फिल्म की हुई घोषणा…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, महाकुंभ से सुर्खियों में आईं और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा अब साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में उनकी पहली साउथ फिल्म का ऐलान हुआ है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बात की घोषणा उसने अपनी ऑफियिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- मेरी पहली मलयालम मूवी मलयालम स्टार कैलाश के साथ। हालांकि, इससे पहले वे बॉलीवुड दुनिया में कदम रख चुकी है। वो ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में काम कर रही हैं। वहीं, अब जल्द ही मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की पूजा सेरेमनी हुई, जिसमें मोनालिसा ने शिरकत की।

हालांकि, 16 वर्षीय माला विक्रेता मोनालिसा भोसले अपने आगामी मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ नीलाथमारा फेम एक्टर कैलाश नजर आएंगे। मूवी की शूटिंग सितंबर के आखिरी में शुरू हो सकती है। वहीं, जीली जॉर्ज की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ‘नागम्मा’ को पी बीनू वर्गीस डायरेक्ट करेंगे।

Share This Article