पटना सिविल कोर्ट में केजरीवाल के खिलाफ नोटिस भेजने की तैयारी!

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में केस दर्ज हुआ है। बता दें यह मामला उन पर यूपी और बिहार के वोटर्स के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है। वकील बीके कत्याल ने यह मामला दायर किया है। वकील बीके कत्याल ने बताया कि 9 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने यूपी और बिहार के लोगों के बारे में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बिहार और यूपी के वोटरों को ‘फर्जी वोटर’ कहा था। यह बयान मीडिया के सामने दिया गया, जिससे बिहार और यूपी के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। इस मामले में सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया, और कोर्ट ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। अब केजरीवाल को नोटिस भेजने की तैयारी है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह केजरीवाल के खिलाफ 11वां केस है, जिसमें से तीन मामलों में उन्होंने माफी भी मांगी है। वकील का कहना है कि इस बार बयान बहुत ही अपमानजनक और अपत्तिजनक था, जो बिहार और यूपी के लोगों का अपमान कर रहा है। अधिवक्ता संघ के महासचिव ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने केजरीवाल के बयान को बेहद ओछी टिप्पणी बताया। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल ने बिहार और यूपी के लोगों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। अगर उन्हें बिहारियों के बारे में ऐसा लगता है, तो उन्हें यहां आकर देखना चाहिए, क्योंकि बिहारी उन्हें सही जगह दिखा देंगे।

फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है इसको लेकर दिल्ली में नेताओ के बीच राजनीति सियासत तेज हो गई है। बता दें अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में यानी 9 जनवरी को दावा किया था कि दिल्ली में 15 दिनों के भीतर 13 हजार नए वोटर्स जोड़े गए हैं, और इन सभी वोटर्स का संबंध यूपी और बिहार से है। उन्होंने इन वोटर्स को फर्जी बताते हुए विवादित टिप्पणी की थी। दिल्ली में 70 सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। वहीं 8 फरवरी 2025 को दिल्ली चुनाव के परिणाम आने है। इस बीच केजरीवाल के बिहार वोटरों पर टिप्पणी राजनीति गलयारों में आप पार्टी को नुकसान हो सकता है।

Share This Article