T20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर, अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका से टकराएगी टीम इंडिया; देखें पूरा शेड्यूल…

Ritu Raj

टी-20 वर्ल्ड कप अब अपने रोमांचक मोड़ पर है। लीग स्टेज के अंत के साथ ही 7 टीमों ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आखिरी पायदान के लिए पाकिस्तान और नामीबिया के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला निर्णायक होगा।

सुपर-8 का गणित और ग्रुप्स;
सुपर-8 चरण में टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है:-

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
ग्रुप-1 (Group-1)ग्रुप-2 (Group-2)
भारतन्यूजीलैंड
साउथ अफ्रीकाइंग्लैंड
वेस्टइंडीजश्रीलंका
जिम्बाब्वेपाकिस्तान / अमेरिका

टीम इंडिया का शेड्यूल;
22 फरवरी: बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
26 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
1 मार्च: बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)

टूर्नामेंट का आगे का सफर;
ग्रुप स्टेज का अंत: 20 फरवरी।
सुपर-8 की शुरुआत: 21 फरवरी (पहला मैच: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान/अमेरिका)।
मैचों का फॉर्मेट: सुपर-8 में कुल 12 मैच खेले जाएंगे (प्रत्येक ग्रुप में 6 मैच)। हर टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों से एक-एक मैच खेलेगी।

नॉकआउट स्टेज: दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
पहला सेमीफाइनल: 4 मार्च।
दूसरा सेमीफाइनल: 5 मार्च (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)।
फाइनल: 8 मार्च।

कौन अंदर, कौन बाहर?
क्वालीफाई करने वाली टीमें: भारत, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका।
बाहर होने वाली प्रमुख टीमें: ऑस्ट्रेलिया (बड़ी उलटफेर), आयरलैंड, अफगानिस्तान, और नीदरलैंड (लगभग बाहर)।
ग्रुप-ए का पेंच: इस ग्रुप से भारत आगे बढ़ चुका है, जबकि नामीबिया बाहर है। अब तीसरे स्थान के लिए पाकिस्तान, अमेरिका और नीदरलैंड के बीच होड़ है।

Share This Article