जातीय जनगणना पर मनोज झा का तीखा हमला भाजपा का चेहरा आरक्षण विरोधी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
आरजेडी के राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने जातीय जनगणना और OBC आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि पहलगाम की पीड़ा के बाद अचानक पीएम को जातीय जनगणना की याद आई, यह सिर्फ एक राजनीतिक प्रतिक्रिया है।मनोज झा ने कहा कि “BJP का असली चेहरा आरक्षण विरोधी है” और यह सिर्फ OBC समाज को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि जातीय जनगणना में केवल पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की गिनती की जाएगी, लेकिन उसमें उप-जातियों की स्पष्ट गिनती नहीं की जाएगी।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि “जातियों की गिनती तो होगी लेकिन उनके आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।” मनोज झा ने सवाल उठाया कि OBC और EBC में कितनी जातियाँ हैं, इसकी जानकारी केंद्र सरकार जानबूझकर नहीं दे रही है। निजी क्षेत्र में OBC की गिनती पर चिंता उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर निजी क्षेत्र में OBC की गिनती को पर्दे के पीछे रखा गया, तो देशभर में बड़ा जनविरोध खड़ा होगा।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में मनोज झा ने खुलासा किया कि तेजस्वी यादव ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था, जिसमें आरक्षण की सीमा बढ़ाने और इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक उस पत्र को प्राप्त करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “नीतीश कुमार के पत्र का जवाब अब गृह मंत्री तय करते हैं।”

Share This Article