बिहार कैबिनेट में विभागों का महा-बंटवारा: सम्राट चौधरी ने अपने पास रखे 29 विभाग, देखें पूरी लिस्ट!..

Ritu Raj

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट के बीच विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, फिलहाल अधिकांश महत्वपूर्ण विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास ही रखे गए हैं, ताकि प्रशासनिक कामकाज में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभाग सुरक्षित रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और पथ निर्माण जैसे कई अहम विभाग शामिल हैं। इन विभागों को सीधे अपने नियंत्रण में रखकर मुख्यमंत्री सरकार की प्रमुख नीतियों और प्रशासनिक दिशा पर खुद नजर बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय हैं, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और सामाजिक विकास से सीधे जुड़े हुए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को 8 विभाग दिए गए हैं। इनमें ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास, समाज कल्याण और वाणिज्य-कर जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। ये विभाग राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित हैं, इसलिए इनकी भूमिका भी बेहद अहम मानी जा रही है। दरअसल, सरकार की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है। जैसे ही कैबिनेट का पूर्ण विस्तार किया जाएगा, अन्य मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। अभी के लिए प्रशासन को सुचारु रूप से चलाने के उद्देश्य से प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच ही बांटे गए हैं, ताकि शासन-प्रशासन में स्थिरता बनी रहे और कामकाज प्रभावित न हो।

Share This Article