वानखेड़े में मिशन वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल की अग्निपरीक्षा में भारत और इंग्लैंड, टॉस के साथ शुरू होगा रोमांच का ‘काउनडाउन’…

Ritu Raj

आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट की दो दिग्गज टीमें, भारत और इंग्लैंड, फाइनल के टिकट के लिए टकराएंगी। यह दोनों के बीच सेमीफाइनल की ‘हैट्रिक’ है, जहाँ पिछले दो सालों (2022 और 2024) के हिसाब से हिसाब 1-1 की बराबरी पर है।

मैच का समय और टॉस;
टॉस: शाम 6:30 बजे
मैच शुरू: शाम 7:00 बजे

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सेमीफाइनल का सफर और इतिहास;

विवरणभारतीय टीम (India)इंग्लैंड टीम (England)
कुल सेमीफाइनल6 बार (2007, ’14, ’16, ’22, ’24, ’25)6 बार (2010, ’16, ’21, ’22, ’24, ’25)
सेमीफाइनल में जीत5 में से 3 बार5 में से 3 बार
हेड टू हेड (T20I)17 जीत (कुल 29 मैच)12 जीत (कुल 29 मैच)
वर्ल्ड कप में भिड़ंत3 जीत (कुल 5 मैच)2 जीत (कुल 5 मैच)

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारत के स्टार:-
सूर्यकुमार यादव: 7 मैचों में 231 रन (कप्तान और टॉप स्कोरर)।
वरुण चक्रवर्ती: 7 मैचों में 12 विकेट (प्रमुख स्पिन हथियार)।

इंग्लैंड के धुरंधर:-
हैरी ब्रुक: 7 मैचों में 228 रन (मध्यक्रम की रीढ़)।
आदिल रशीद: 7 मैचों में 11 विकेट (कंगारू स्पिन का जादूगर)।

वानखेड़े की पिच और मौसम का मिजाज;
वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का स्वर्ग रहा है, लेकिन यहाँ टॉस की भूमिका अहम होगी।
पिच रिपोर्ट: ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। यहाँ पिछला रिकॉर्ड 8-8 की बराबरी पर है (पहले बैटिंग vs चेज)।
मैदान का रिकॉर्ड: इसी वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने यहाँ 254 रन का पहाड़ खड़ा किया था। वहीं भारत ने यहाँ अपने 7 में से 5 मैच जीते हैं।
मौसम: मुंबई का आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है (अधिकतम तापमान 33°C)।

रिजर्व डे और रोमांचक नियम;
अगर कुदरत का खेल बिगड़ता है और मैच 5 मार्च को नहीं हो पाता, तो आईसीसी ने 6 मार्च को रिजर्व डे रखा है। बता जें कि यदि रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा। इसका कारण यह है कि इंग्लैंड सुपर-8 के अपने ग्रुप में टॉप पर था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था।

Share This Article