मोतिहारी BDO के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन: आय से अधिक संपत्ति मामले में सुबह-सुबह रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज…

Ritu Raj

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में शनिवार की सुबह भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। निगरानी विभाग की टीम ने तुरकौलिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कृष्णा राम के ठिकानों पर एक साथ दस्तक दी। यह कार्रवाई ‘आय से अधिक संपत्ति’ (DA Case) के मामले में की जा रही है।

अब तक की कार्रवाई;
निगरानी की टीम BDO के पैतृक आवास के साथ-साथ मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित उनके किराए के मकान पर भी एक साथ जांच कर रही है। अधिकारी घर में मौजूद जमीन के कागजात, बैंक पासबुक, निवेश के दस्तावेज और अन्य कीमती सामानों की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, BDO की पत्नी एक सरकारी शिक्षिका हैं। विभाग यह जांच कर रहा है कि दोनों की संयुक्त वैध आय और वर्तमान संपत्ति के बीच कितना अंतर है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वर्तमान स्थिति;
छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हालांकि, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अभी तक बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा साझा नहीं किया है। अधिकारियों का बयान है कि “जांच अभी प्रक्रिया में है। सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों को खंगालने के बाद ही संपत्ति के सटीक विवरण के साथ आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।”

इलाके में मची हलचल;
इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल, टीम की जांच जारी है और माना जा रहा है कि शाम तक इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share This Article