सिटी पोस्ट लाइव
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वहीं, स्टार्क ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला 2024 में वर्ल्ड कप में खेला था। लेकिन वो वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के 35 साल के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने यह निर्णायक फैसला टेस्ट और अपकमिंग वनडे वर्ल्ड कप(2027) पर फोकस करने के लिए लिया है। स्टार्क ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा- ‘टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. मैंने टी20 इंटरनेशनल में हर मैच का लुत्फ उठाया। खासकर 2021 टी20 वर्ल्ड कप का। उसमें खिताबी जीत और टीम के साथ शानदार अनुभव रहा। आगे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए मुझे लगता है कि यह सही समय है। इससे मैं फिट और तरोताजा रहूंगा और टीम को भी नए गेंदबाजों को तैयार करने का समय मिलेगा।’
गौरतलब है कि स्टार्क का टी20 करियर भी काफी शानदार रहा। उन्होंने 65 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 79 विकेट चटकाए। वे ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी-20 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट टेकर बॉलर हैं। वहीं, वे यूएई में हुए टी-20(2021) वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे।