सिटी पोस्ट लाइव
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पोस्टर अब पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है,”राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, हरनौत की जनता जिसको चाहेगा राजा वही बनेगा।” यह संदेश सीधे तौर पर निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टर के साथ यह भी दिखाया गया है कि रवि गोल्डन कुमार, जो कांग्रेस के भाभी प्रत्याशी हैं, निशांत कुमार से हरनौत विधानसभा चुनाव में मुकाबला करेंगे।
पोस्टर लगने के बाद जनता के मन में सवाल उठ रहे है कि, सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रख रहें या नहीं। जैसे- जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीति महकमे में हलचल तेज हो रही है। निशांत राजनीति में आ रहे हैं या नहीं, ये चर्चाएं राजनीति गलियारों में काफी दिनों से चल रही है। अब इन पोस्टर से यह बातें साफ हो गई है। काफी दिनों से चल रही चर्चाएं की सच्चाई अब दिखने लगी है। क्या होली के बाद सब कुछ खेल होने वाला है! क्या बिहार के राजनीति में नीतीश कुमार के बेटे आने वाले हैं, वहीं दूसरी और हरनौत से जनता दलयु के उम्मीदवार बनने वाले हैं।
इस पोस्टर से स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने वाले हैं। हालांकि, यह सिर्फ एक चर्चा है, लेकिन इस पोस्ट ने निश्चित तौर पर उन चर्चाओं को एक नया मोड़ दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पोस्ट का बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा और क्या निशांत कुमार राजनीति में अपनी जगह बना पाएंगे।