तेजस्वी यादव ने पार्टी ऑफिस में की इंटरनल बैठक,विधानसभा चुनाव पर मंथन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : चुनाव की तैयारी को लेकर तेजस्वी यादव एक्शन में हैं.महागठबंधन की बैठक के बाद उन्होंने आज  पार्टी कार्यालय में एक अहम आंतरिक बैठक की.इस बैठक में पार्टी के विधायक, विधान पार्षद (एमएलसी), सांसद, जिलाध्यक्ष, प्रभारियों समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए. 4 घंटे तक चली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई.ये तय हुआ कि   पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक कैसे पहुंचाया जाए.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक के दौरान तेजस्वी यादव ने पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया और आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बैठक पूरी तरह पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर केंद्रित थी, जिसमें राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के काम-विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे.यादव ने कहा, “यह राष्ट्रीय जनता दल की एक इंटरनल बैठक थी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों को आमंत्रित किया गया था. हमें हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के काम और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है. इसके लिए प्रेरक कार्यकर्ताओं की पहचान की गई है, जो हमारी विचारधारा को आगे ले जाएंगे.

सभी विधायकों और नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सके. इन सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी न सिर्फ अपनी उपलब्धियों को उजागर करेगी, बल्कि वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी आमजन को जागरूक करने का कार्य करेगी.

Share This Article