नीतीश कैबिनेट का मास्टरस्ट्रोक: नए साल की पहली बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य सचिवालय में वर्ष 2026 की पहली कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। 16 जनवरी से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ से ठीक तीन दिन पहले हुई यह बैठक प्रशासनिक और राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य शामिल हुए, जिसमें रिकॉर्ड 41 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

कृषि विभाग में बंपर बहाली और मुंबई में ‘बिहार भवन’
कैबिनेट ने युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोलते हुए कृषि विभाग में 694 नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है। इसमें पौध संरक्षण के 534 और निरीक्षकों के 160 पद शामिल हैं। इसके अलावा, मुंबई में बिहार के लोगों की सुविधा के लिए ‘बिहार भवन’ के निर्माण का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है, जिस पर करीब 314 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर बड़ा निवेश
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए जन शिक्षा निदेशालय में नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। साथ ही, राज्य के पुराने प्रतिष्ठित संस्थानों को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने और नई एजुकेशन सिटी के निर्माण की दिशा में भी कदम बढ़ाए गए हैं। सरकार ने सात निश्चय-3 (2025-2030) के तहत ‘दोगुना रोजगार, दोगुनी आय’ के लक्ष्य को प्राथमिकता दी है।

Share This Article