बॉलीवुड स्टार अखिलेंद्र मिश्रा ने राजगीर के ग्लास ब्रिज से दुनिया को दिखाया बिहार का नया चेहरा

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा हाल ही में बिहार के नालंदा जिले स्थित राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने नेचर सफारी पार्क में स्थित बिहार के पहले ग्लास स्काईवॉक का लुत्फ उठाया। कांच के इस पुल से न सिर्फ शानदार घाटी का दृश्य दिखाई देता है, बल्कि सूरज की रौशनी में यह स्थान और भी खूबसूरत हो जाता है। अखिलेंद्र मिश्रा इस दृश्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे चीन के प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज के समान बताया और इसकी जमकर तारीफ की।

अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह ग्लास ब्रिज एक अद्भुत निर्माण है, जो अपने आप में एक रोमांचक अनुभव है। इस पुल से नीचे फैली घाटी और आसपास की हरियाली का दृश्य दर्शकों के लिए अविस्मरणीय बनाता है। यह एक नई पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है, जहां पर्यटक प्रकृति के खूबसूरत दृश्य का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने इसे बिहार का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल बताया और कहा कि यह अनुभव बेहद यादगार रहेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजगीर का यह ग्लास ब्रिज बिहार का पहला ग्लास स्काईवॉक है, जो नेचर सफारी पार्क के भीतर स्थित है। इसके अलावा यहां ज़िप लाइनिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं, जिससे यहां का पर्यटन काफी बढ़ रहा है। पर्यटक यहां आकर कांच के पुल से नीचे घाटी के अद्भुत दृश्य देख सकते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कर सकते हैं।

ग्लास ब्रिज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के टिकट उपलब्ध हैं। हालांकि, ऑफलाइन टिकट जल्दी समाप्त हो जाते हैं, इसलिए पर्यटकों को सुबह जल्दी आना अधिक लाभकारी हो सकता है। टिकट की कीमत लगभग 300 रुपये है।

अखिलेंद्र मिश्रा का फिल्मी सफर

अखिलेंद्र मिश्रा, जिनका जन्म 28 सितंबर 1960 को बिहार के सिवान में हुआ था, भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह अपनी दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं और टीवी सीरियल ‘चंद्रकांता’ में ‘क्रूर सिंह’, फिल्म ‘लगान’ में ‘अरजन’ और ‘सरफरोश’ में ‘मिर्ची सेठ’ जैसे यादगार किरदारों से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। उनके अभिनय की शैली ने उन्हें छोटे और बड़े दोनों ही किरदारों में प्रमुख बना दिया है।

Share This Article