“कारगिल दिवस पर याद करें वो फिल्में, जिनमें झलकता है शौर्य और बलिदान!”…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज भारत अपना 26वां कारगिल दिवस मना रही हैं। आज ही के दिन 1999 में भारत ने पाकिस्तान पर फतह हासिल किया था। उस युद्ध में भारत ने अपने 527 वीर सपूत खोए थे। इस दिवस पर भारतीय सिनेमा ने कई बॉलीवुड फिल्में बनाई हैं। जो इंडिया-पाकिस्तान के जंग पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में बनी हैं।
शेरशाह:-
यह मूवी 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कैप्टन बिक्रम बत्रा के वीरगाथा पर आधारित है। जो 1999 के कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाते हुए भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसमें एक नौजवान सैनिक बनने का सपना देखता है। फिर उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है। और अपनी ट्रेनिंग के बाद, वह सेना में भर्ती हो जाता है। अंत में वो शहीद हो जाता है।
लक्ष्य:-
यह मूवी 2004 में रिलीज हुई थी। इस मूवी के मुख्य भूमिका में रितिक रोशन है। इलके अलावा प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया है। फरहान अख्तर की निर्देशित इस फिल्म में एक्टर आलसी और गैर-जिम्मेदार होता है। जो बाद में आर्मी ज्वाइन करता है और यहीं से उसकी लाइफ पूरी तरह बदल जाती हैं।
द गाजी अटैक:-
यह मूवी 2017 में रिलीज हुई थी। इसके निर्देशक संकल्प रेड्डी है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक रहस्यमयी नौसेना लड़ाई पर आधारित है। जिसमें भारतीय पनडुब्बी INS Karanj S21 और पाकिस्तानी पनडुब्बी PNS Ghazi के बीच टकराव दिखाया गया है।
1971:-
यह राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारत-पाक युद्ध के बाद लापता भारतीय सैनिकों की सच्ची घटना पर आधारित है। यह कहानी 6 भारतीय सैनिकों पर है। इस मूवी में सैनिकों की स्वदेश वापसी की कोशिशों और संघर्षों को दिखाती है।
मां तुझे सलाम:-
यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन टीनू वर्मा ने किया था। इस मूवी में सनी देओल, तब्बू और अर्जून रामपाल ने अहम किरदार निभाया था। इसकी कहानी भारत की सीमा सुरक्षा और देश के दुश्मनों से लड़ने वाले सैनिकों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी मंअ आतंकवाद, देशप्रेम, बलिदान और सैनिकों की वीरता को दिखाया गया है।
एलओसी कारगिल:-
यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। जो 1999 में हुए भारत-पाक के बीच कारगिल युद्ध पर आधारित है। इसके निर्देशक जे.पी दत्ता थे। इस फिल्म की अवधि लगभग 4 घंटे है। इस मूवी में संजय दत्त, अजय देवगन, सुनील शेट्टी जैसे कई नामचीन सितारे मौजूद हैं। और शहीद हुए वीर जवानों की गाथाओं को दर्शाई गई हुई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article