पाकिस्तान को इससे भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी : मंत्री जयंत राज

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बांका, बिहार:

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा, और यदि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे इससे भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

मंत्री बुधवार को अमरपुर के माघी काली मंदिर प्रांगण में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार व पूजा-अनुष्ठान के साथ उनका चुनरी व बुके देकर स्वागत किया गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जयंत राज ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में की गई एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोई आकस्मिक कार्रवाई नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित ठोस रणनीति थी। उन्होंने इसे भारत की बदली हुई नीति और नए सुरक्षा दृष्टिकोण का उदाहरण बताया।

मंत्री ने भारत में छिपे पाकिस्तान समर्थकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे देशविरोधी तत्वों को चुन-चुन कर खत्म करेगी। उन्होंने आम जनता से सतर्क रहने और देश के साथ खड़े रहने की अपील की।

Share This Article