PCB ने जारी की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, बाबर-रिजवान की घटाई गई रैंकिंग…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

PCB ने आज, मंगलवार को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट का ऐलान किया है। इसमें 2 दिग्गज खिलाड़ी को नुकसान उठाना पड़ा है। सभी खिलाड़ी को 3 कैटेगरी में बांटा गया है। आइए जानते है कौन से खिलाड़ी किस कैटेगरी में शामिल है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज, मंगलवार को नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की है। इसमें 30 खिलाड़ी को 3 कैटेगरी में रखा गया है। इस सूची में खिलाड़ियों की संख्या 27 से बढ़ाकर अब 30 कर दी गई है। वहीं, सीनियर प्लेयर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भारी नुकसान हुआ है। उन दोनों को कैटेगरी-ए से बी में डाल दिया है। हालांकि, युवा खिलाड़ी हसन नवाज, मोहम्मद हारिस और सुफियान मोकिम को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। सबसे खास बात है कि कैटेगरी-ए को नए सीजन में हटा दिया गया है। बता दें, यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक जारी रहेगा।

12 खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया:-
अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सलमान मिर्जा और सुफियान मोकिम
पांच खिलाड़ियों को मिला प्रमोशन(सी से बी कैटेगरी):-
अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सैम अयूब, सलमान अली आगा और शादाब खान
8 खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट से बाहर:-
आमिर जमाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मुहम्मद इरफान खान और उस्मान खान

Share This Article