पटना के कंकड़बाग में गैंगवार में मुख्य सरगना धर्मेंद्र यादव की तलाश जारी

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: कंकड़बाग में पुलिस और अपराधियों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ के बाद पटना एसएसपी ने इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है। यह टीम पूरे मामले के सरगना धर्मेंद्र यादव और अन्य कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चला रही है। दरअसल, यह पूरा विवाद 2 करोड़ से अधिक की जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था। दोनों पक्ष जमीन हथियाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस को इसकी सूचना मिली और मौके पर पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके बाद पुलिस ने करीब चार घंटे तक ऑपरेशन चलाया, जिसमें दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य सरगना धर्मेंद्र यादव समेत अन्य अपराधी भागने में सफल हो गए। SIT में 7 थानों के थाना प्रभारी, सिटी एसपी और 3 डीएसपी को शामिल किया गया है। टीम अब फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस घटना ने राजधानी पटना में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन पर अब दबाव है कि जल्द से जल्द मुख्य अपराधियों को पकड़कर इस संगठित अपराध पर नकेल कसे। अब देखना होगा कि पटना पुलिस इस चुनौती से कैसे निपटती है। 

Share This Article