सिटी पोस्ट लाइव
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का अंतिम दिन रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। पांचवे दिन का पहला सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। राहुल को 39 रन के स्कोर पर स्टोक्स ने LBW आउट कर दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए पंत भी 9 रन के स्कोर पर आर्चर का शिकार बने। तो सुंदर बिना खाता खोले ही पवेलियन की ओर चल दिए। वैसे अभी भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन है। नीतीश रेड्डी 10 रन और जडेजा 17 रन पर खेल रहे हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई अंपायर पॉल राइफल का अंपायरिंग काफी सुर्खियों में रहा। राइफल ने कुछ ऐसे फैसले दिए जिससे भारतीय टीम के खिलाफ रहे और हो सकता है नुकसान भी उठाना पड़े। भारतीय टीम की दूसरी पारी में राइफल ने कप्तान शुभमन गिल को विकेट के पीछे कैच आउट करार दे दिया। हालांकि गिल ने तुरंत DRS लिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद उनके बल्ले से लगभग दो इंच दूर थी यानी राइफल का फैसला साफ तौर पर गलत था। वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में पॉल राइफल ने जो रूट के पक्ष में एक फैसला दिया था। तब मोहम्मद सिराज की गेंद जो रूट के पैड पर लगी थी। हालांकि भारतीय टीम ने DRS लिया पर रिप्ले में साफ तौर पर दिखा कि गेंद लाइन पर पिच हुई थी। साथ ही गेंद जिस जगह लगी वहां लेग स्टम्प साफ दिखाई दे रहा था। हालांकि बॉल ट्रैकिंग ने अनुमान लगाया कि गेंद बस स्टम्प को हल्का छूकर निकल जाएगी। ऐसे में अंपायर्स कॉल के चलते पॉल राइफल का फैसला बरकरार रहा।
मोहम्मद सिराज को पूरा विश्वास था कि उन्होंने रूट का विकेट ले लिया है, लेकिन तकनीक और पॉल राइफल के फैसले ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। सिराज अंपायर के फैसले से काफी नाखुश दिखे। सिराज गुस्सा होकर हवा में मुक्का मारते दिखे। कप्तान गिल भी नाराज नजर आए। उस समय भारतीय टीम पहले से ही दबाव में थी और किस्मत भी उनका साथ नहीं दे रही थी। वहीं फैंस अब राइफल के अंपायरिंग की भारतीय फैंस काफी आलोचना कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो उनकी तुलना वेस्टइंडीज के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर से कर रहे हैं।