स्ट्रांग रूम पर सियासी संग्राम! CCTV बंद मिलने पर अनु शुक्ला ने जताई नाराज़गी, प्रशासन से मांगा जवाब…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद हाजीपुर की महनार विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रांग रूम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया और धांधली का आरोप लगाया। हालांकि, प्रशासन ने किसी भी अनियमितता से इनकार करते हुए कहा है कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद है।

हाजीपुर की महनार विधानसभा में स्ट्रांग रूम विवाद पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी की लालगंज विधानसभा प्रत्याशी अनु शुक्ला शनिवार को मौके पर पहुंचीं और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CCTV बंद देखकर हम हैरान हैं। एनडीए उम्मीदवारों को कोई चिंता नहीं है, लेकिन हमें डर है। वहीं, प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, आरएन कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का एक सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया था। इस घटना का वीडियो आरजेडी ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए धांधली का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में एक वैन को स्ट्रांग रूम के बाहर से निकलते हुए भी दिखाया गया है, जिससे विवाद और गहरा गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने बताया कि कुछ कैमरे काम कर रहे थे, लेकिन जो बंद थे उन्हें चालू करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, सुबह हमने देखा कि महनार विधानसभा का CCTV कैमरा बंद होने का वीडियो वायरल हुआ है, जिससे हम सभी हैरान हैं। इसलिए हम यहां स्थिति देखने आए हैं और जांच जारी है। उम्मीदवार ने आगे कहा कि स्ट्रांग रूम पर महागठबंधन के प्रतिनिधि मौजूद हैं, लेकिन एनडीए पक्ष का कोई व्यक्ति नहीं दिख रहा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “वो डरे हुए नहीं हैं, लेकिन हम डरे हुए हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और पारदर्शिता बनी रहे।” उन्होंने भरोसा जताया कि जिला प्रशासन और डीएम पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Share This Article