इन लोगों ने डूबा दिया PK का सारा पैसा, NDA मीटिंग से पहले बोले BJP अध्यक्ष

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना: भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की आज बैठक चल रही है। बैठक में विधानसभा चुनाव, सीटों के तालमेल और 24 अप्रैल को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर चर्चा होगी। बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ जदयू नेता ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और दूसरे नेता बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं।

बैठक से पहले दिलीप जायसवाल ने प्रशांत किशोर की रैली को लेकर तीखा तंज कसा है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर का सारा पैसा डूबा दिया गया। प्रशांत किशोर का मैंने नया नाम रखा है। पैसा किशोर। प्रशांत किशोर को अब समझ में आ गया होगा कि पैसे से बिहार में राजनीति नहीं की जा सकती। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुझे बहुत दुख हो रहा है प्रशांत किशोर की हालत देखकर। प्रशांत किशोर ने इतना पैसा खर्च किया, लेकिन उनका सारा पैसा डूब गया। आज बीजेपी कार्यालय में हो रही बैठक बेहद अहम है। बीजेपी नेता कह रहे हैं कि यह मीटिंग महज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के बिहार दौरे को लेकर हो रही है, लेकिन सूत्रों की मानें, तो ऐसा है नहीं। प्रधानमंत्री के दौरे पर भी चर्चा होगी, लेकिन यह बैठक एनडीए गठबंधन की चुनावी रणनीति और सीटों के तालमेल की बैठक है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसमें संजय झा भी हैं और ललन सिंह भी। इसमें चुनावी खाका बनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज एक बड़ी बैठक हो रही है मैं कभी जनता दल की कार्यालय में जाकर बैठक करता हूं और जनता दल के लोग भाजपा कार्यालय आकर बैठक करते हैं यह हम लोगों का प्यार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर के बैठक हो रही है कि किस तरीके से प्रधानमंत्री का जो दौरा है और 24 अप्रैल को जो पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मधुबनी में एक बड़े रैली को संबोधित करेंगे उसकी सफलता को लेकर और उसकी समीक्षा को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमें एनडीए घटक दल के सभी लोग मौजूद रहेंगे।

प्रशांत किशोर की रैली फ़्लॉप होने पर उन्होंने कहा कि मैंने उनका नया नाम रख दिया है पैसा प्रशांत किशोर। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना उनके साथ है। उन्होंने करोड़ों रुपया खर्च किया लेकिन 15 से 20000 आदमी ही जुटा सके, वह भी ड्रोन बता रहा है कि वहां कितने लोग जुटे थे। हमारी उनके साथ पूरी संवेदना है. उन्होंने कहा की यात्रा करके कोई भी व्यक्ति लोगों को नहीं जुटा सकता यहां रैली में भीड़ तभी होती है जब उससे व्यक्ति भावनात्मक तौर पर जुड़ता है।

Share This Article