सिटी पोस्ट लाइव
पटना: बिहार में आरजेडी ने हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि बिहार में रिटायर अधिकारियों का खौफ फैला हुआ है और पूर्व डीजीपी आर एस भटी को रिटायर अधिकारियों को हटाने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिटायर अधिकारी अपने जूते के नोक पर पुलिस अधिकारियों को आदेश देते हैं, जिससे राज्य में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठते हैं।
शक्ति सिंह ने आगे कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। वहीं, ट्रांसफर-पोस्टिंग के कारोबार को लेकर भी उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि राज्य में ट्रांसफर और पोस्टिंग का यह उद्योग सरकार के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है, जिसमें कुछ अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है।
आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बीपीएससी के मामले पर उनका पार्टी गंभीर है और उन्होंने कोचिंग माफिया और प्रशांत किशोर को एक ‘दिखावा’ करार दिया। पार्टी ने ये आरोप भी लगाया कि नीट पेपर लीक का मामला बहुत गंभीर है और बिहार में इस तरह की गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। नीट के आंसर शीट का जला बरामद होना एक बड़ा खुलासा है, और यह मामला प्रशासन की मिलीभगत को भी उजागर करता है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस मामले पर सफाई देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन राजद ने इसे गंभीरता से लिया है और राज्य में ऐसे मामलों में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।